उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकराजनीति

गृहकर वसूली के विरोध में सभासदों का धरना 11वें दिन भी जारी

जमानियां। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निजी कार्यों में इस्तेमाल के आरोपों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। धरनारत सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।
सभासदों का आरोप है कि गृहकर वसूली में बोर्ड के प्रस्तावों और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से पालिका का काम कराने के बजाय निजी हितों में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर वादाखिलाफी, सत्ता के दुरुपयोग और उनके खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत कथित तौर पर जबरन मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया।
धरनारत सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे संवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
धरने में राजा बाबू, राकेश प्रजापति, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता, आमिर उर्फ गोलू, अरशद, शमीम अंसारी, मोहन राम, शिवबचन यादव और उमराव यादव सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page