उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्म

महर्षि जमदग्नि ऋषि के प्रतिमा अनावरण समारोह की भव्य कलश यात्रा निकली, आज होगा अनावरण

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास के बीच नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जमानिया (गाजीपुर)। नगर क्षेत्र के ब्लॉक तिराहा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के पास महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा अनावरण समारोह के प्रथम दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भाग लिया। आदर्श नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता अपनी धर्मपत्नी गीता गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ शामिल हुए।
कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के उत्साह और नगरवासियों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय ऋषि परंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।
सप्तऋषियों में प्रतिष्ठित महर्षि जमदग्नि ऋषि तप, त्याग, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना और अनावरण का आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति तथा ऋषि परंपरा से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आज होगा प्रतिमा का अनावरण
समारोह के क्रम में रविवार, 25 अक्टूबर को ब्लॉक तिराहा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसे लेकर नगरवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों ने लोगों से समारोह में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page