उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्मप्रशासनिक

डाला छठ की तैयारियां तेज, एसडीएम निधि ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती को लेकर दिए आवश्यक निर्देशजमानियां (गाजीपुर)। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी निधि ने क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर स्थित बलुआ घाट और रेलवे स्टेशन के समीप चक्का बांध घाट का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर आने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय रहते तैयारियां पूरी कर लें।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव, चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page