उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्मप्रशासनिक
सुरक्षा के मद्देनजर पटकनिया और चक्काबांध घाट छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र में छठ महापर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत पटकनिया घाट और चक्काबांध पंप साइड घाट को छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रशासन के इस निर्णय के बाद इन दोनों घाटों पर छठ पूजा करने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित घाटों पर न जाएं और छठ पूजा के लिए सुरक्षित एवं निर्धारित घाटों का ही चयन करें।




