उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

छठ पर्व पर 16 नवंबर को गाजीपुर में रहेगा स्थानीय अवकाश, सरकारी कार्यालय और स्कूल रहेंगे बंद

जमानिया (गाजीपुर)। छठ पूजा पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 16 नवंबर, सोमवार को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के तहत 16 नवंबर को जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page