उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

चक्का बांध छठ घाट का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जमानियां (गाजीपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस क्रम में रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जमानियां क्षेत्र स्थित चक्का बांध घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, सुगम आवागमन, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम तथा विद्युत पोलों को सुरक्षित ढंग से कवर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, लाइफ जैकेट और पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।डीएम एवं एसपी ने पम्प कैनाल स्थित प्रतिबंधित घाट का भी निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सभी लोग अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। गहरे पानी में जाने से बचें और बच्चों को सुरक्षित रखें। संभव हो तो छोटे बच्चों को घाट पर लाने से बचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्व को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, एडीओ पंचायत आशुतोष गिरी, सचिव मनोज यादव, कानूनगो नसीमुल्ला, शाह आलम, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह, स्टेशन चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह सहित तहसील एवं अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page