उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर 70 हजार की सामग्री चोरी

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित काशीराम आवास के समीप बुधवार देर रात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया। मकान की दीवार तोड़कर चोर करीब 70 हजार रुपये कीमत की निर्माण सामग्री समेट ले गए। गुरुवार को भवन स्वामी के मौके पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
जानकारी के अनुसार, पटखौलिया वार्ड संख्या-5 निवासी सिंधु गुप्ता का काशीराम आवास के पास मकान निर्माणाधीन है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाते हुए मकान की दीवार तोड़ दी और अंदर रखी 32 बोरी सीमेंट, करीब पांच कुंतल सरिया, छत ढलाई में इस्तेमाल होने वाले रिंग सहित अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली।
गुरुवार को मौके पर पहुंचे भवन स्वामी ने टूटी दीवार और गायब निर्माण सामग्री देखी तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page