उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

टेंपो में महिला की अटैची काटकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेवर व नकदी बरामद

जमानियां (गाजीपुर)। टेंपो में सफर कर रही महिला की अटैची काटकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 90 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार 250 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के कजाकपुरा निवासी 20 वर्षीय सुमित डोम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अठहठा गांव निवासी रीता देवी पत्नी विनोद गुप्ता 12 नवंबर की सुबह भदौरा रेलवे स्टेशन से फरक्का स्पेशल ट्रेन में सवार हुई थीं। जमानियां रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह देवरिया जाने के लिए एक सवारी टेंपो में बैठ गईं। इसी दौरान टेंपो में सवार शातिर ने मौका पाकर पीछे रखी उनकी अटैची को काट दिया और उसमें रखे कीमती आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया।चोरी गए सामान में सोने के झुमके, मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठी, चांदी की पैजनी, चार जोड़ी पायल, चार हजार रुपये नकद और आधार कार्ड शामिल थे।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित डोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के कुछ आभूषण और नकदी बरामद की गई है। शेष सामान की बरामदगी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्टेशन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गोवर्धन यादव, कांस्टेबल जीत सिंह और राजकुमार निषाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page