उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की बैठक संपन्न।

गाजीपुर!उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आगामी 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली *’आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा’* को जनपद में पूर्णतः निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें।

जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए निम्नलिखित मुख्य निर्देश जारी किए गए:

सघन निरीक्षण:

सभी आवंटित केंद्रों का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

सीसीटीवी निगरानी:

परीक्षा केंद्रों और जनपदीय कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए और उनकी कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बेहतर समन्वय:

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र प्रभारी पुलिस आपस में निरंतर समन्वय स्थापित कर मुस्तैद रहेंगे।

🔷इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (नोडल अधिकारी प्रशासन), डॉ. राकेश कुमार मिश्र (अपर पुलिस अधीक्षक, नगर / नोडल अधिकारी पुलिस), कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम के प्रभारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page