उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

रीजनल बॉक्सिंग में गाजीपुर के हेमंत को रजत और अनुज को कांस्य, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

जमानिया। आगरा के सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में 3 से 5 सितंबर तक आयोजित सीआईएससीई रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जमानिया के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए हेमंत सिंह ने रजत पदक और अनुज कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। सोमवार को पदक जीतकर लौटे दोनों खिलाड़ियों का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।कोच अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, हेमंत ने मेरठ, कानपुर और अलीगढ़ के मुक्केबाजों को हराकर फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक जीता। वहीं, अनुज कुमार सिंह ने कड़े मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस दोहरी सफलता पर सिस्टर मिनी फिलिप्स ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। खेल शिक्षक ओम प्रकाश कुशवाहा ने सफलता का श्रेय कोच अभिषेक सिंह, शशि सिंह के मार्गदर्शन और ट्रेनर अमन खान गांधी के कड़े प्रशिक्षण को दिया। हेमंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता पुष्पा देवी व पिता संतोष सिंह को, जबकि अनुज ने माता पूनम सिंह व पिता उमेश चंद्र सिंह को दिया। इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page