उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

भीम आर्मी के बैनर की आड़ में धर्मांतरण का खेल: पुलिस ने पास्टर समेत 4 को दबोचा

बाइट -शेखर सेंगर(क्षेत्राधिकारी)सदर

प्रलोभन देकर हिंदुओं का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, मौके से 5 बाइबिल बरामद


गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में भीम आर्मी के बैनर और पोस्टरों की आड़ में कथित तौर पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पास्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में पास्टर रमेश कुमार चंचल निवासी देवकठिया, धनई निवासी जफरापुर, पवन कुमार और विजेंद्र कुमार शामिल हैं। मौके से पांच बाइबिल किताबें भी बरामद की गई हैं।
इस कार्रवाई को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 84/26 के तहत धारा 299 बीएनएस तथा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरे अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक लल्लन राजभर, जमालुद्दीन और शिवप्रसाद पांडेय समेत पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page