Uncategorized

शासन के निर्देश पर बकरीद की छुट्टी में बदलाव

जमानिया। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर घोषित होने वाले सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया गया है।

उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व में वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश सूची के तहत 27 मई 2026 (दिन बुधवार) को बकरीद का अवकाश निर्धारित किया गया था। चूंकि यह अवकाश चंद्र दर्शन (चांद दिखने) के आधार पर परिवर्तनीय था और अब उत्तर प्रदेश में दिनांक 28 मई 2026 को बकरीद का त्योहार मनाया जाना तय हुआ है, इसलिए शासन ने छुट्टी की तिथि को भी संशोधित करने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा लिए गए इस ताजा निर्णय के आलोक में अब 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026 (दिन गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी की गई मूल अवकाश सूची को अब इसी सीमा तक संशोधित समझा जाए। इस आदेश के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार की जगह गुरुवार को बकरीद का अवकाश रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page