गाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या

नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में पक्के मकान के अंदर मिले दोनों के शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका की पुष्टि
गाजीपुर। जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरवां गांव में बुधवार को मां-बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के एक पक्के मकान में 40 वर्षीय जैबुन निशा पत्नी गुलफाम और उनकी 12 वर्षीय पुत्री ऐमन का गला कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में सामने आया कि मां-बेटी की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक ही घर में मां-बेटी की हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस दोहरे हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है और हत्या की वजह क्या है?




