Uncategorizedदेश

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’से दहल गया पाकिस्तान, आतंकी के 9 अड्डे धुआं-धुआं, देखें पहली तस्वीर

India Air Strike In Pakistan PoK: भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है.
Operation Sindoor: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) का जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक (India Air Strike In Pakistan PoK) से दिया है. बुधवार देर रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान में 9 आंतकी ठिकानों पर प्रमुख एयर स्ट्राइक्स कीं. यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई है.
इन जगहों पर एयर स्ट्राइक
भारतीय सेना ने कुल मिलाकर 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर शामिल है.
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया और  देर रात 1.44 बजे पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की. भारतीय सेना ने हमले के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘न्याय हुआ, जय हिंद’.
सिर्फ आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
सेना ने ये भी साफ किया है कि सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. भारत यह हमला पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं किया है. वहीं एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन भी शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र में सीमा पार से फायरिंग की जा रही है. BSF को इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट पर रखा गया है.
पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें धमाकों की आवाजें सुनी जा सकती हैं. इसके साथ ही एक के बाद एक विस्फोट होते देखे जा सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page