उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकशिक्षा

अवैध विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी, दो दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस जारी

जमानिया। क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे निजी विद्यालयों पर अब शिक्षा विभाग सख्त रुख अपनाने को तैयार है। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दो दर्जन से अधिक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस भेजी गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए कुल 12 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो क्षेत्र में संचालित अवैध विद्यालयों की पहचान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई ऐसे विद्यालय सामने आए हैं जो केवल प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की मान्यता लेकर जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8) तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता के किसी भी विद्यालय को क्षेत्र में संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि तय समय पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित विद्यालयों में हड़कंप मच गया है। वहीं, अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page