उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियामौसम

अर्णब चक्रवात से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

फसल बीमा का लाभ दिलाने और नुकसान का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति देने की उठाई मांगजमानियां (गाजीपुर)। अर्णब चक्रवात के कारण हुई लगातार बारिश से धान की फसल को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को विभिन्न गांवों के किसानों ने एसडीएम निधि को पत्रक सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और फसल बीमा का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की।
किसानों ने बताया कि जमानियां तहसील क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां किसानों ने पूरे साल मेहनत कर धान की फसल तैयार की थी। इसके लिए महंगे बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल, सिंचाई और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च की गई थी। लेकिन अर्णब चक्रवात के चलते हुई लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई स्थानों पर धान की फसल गिर गई है, जबकि खेतों में पानी भरने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित हुआ है। इससे किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और कृषि ऋण चुकाने का संकट खड़ा हो गया है।
भाजपा किसान मोर्चा गाजीपुर के पदाधिकारी एवं तियरी गांव निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने भी एसडीएम को पत्रक सौंपकर बताया कि बरुईन, तियरी, देवैथा, देवढ़ी, अमईपुर, धुस्का, लोकैथा, टोकवां, रईमला, गायघाट, दाऊदपुर, रोहुआ, करमहरी, नरसिंहपुर और तारनबांध सहित आसपास के गांवों में अतिवृष्टि से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित गांवों में फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।वहीं, सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने भी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र नुकसान का आकलन कराकर राहत राशि और फसल बीमा का लाभ दिलाने की अपील की।
पत्रक सौंपने वालों में विजय यादव, दीपक सिंह, रजनीश यादव, झिल्लू यादव, दयाशंकर यादव, सरोज यादव, सोनू यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, पप्पू प्रधान, धनंजय, शिवबचन यादव, उमराव, वीरेंद्र राय उर्फ शाही और रामाश्रय तिवारी सहित अन्य किसान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page