उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्म

करमहरी गांव में पांच दिवसीय श्रीराम कथा एवं मां भवानी पूजन का होगा भव्य आयोजन

5 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा, 10 नवंबर को महाप्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के करमहरी (घरोहियां) गांव में श्रीराम परिवार प्रथम पाठ उत्सव एवं मां भवानी माता जी पूजन के अवसर पर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संगीतमय श्रीराम कथा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 5 नवंबर, गुरुवार को सुबह नौ बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 6 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मां भवानी माता जी का पूजन किया जाएगा। वहीं, प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
कार्यक्रम का समापन 10 नवंबर, मंगलवार को महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक महाप्रसाद का आयोजन निर्धारित है।
समिति की अध्यक्ष राजेश लालमुनि चौधरी एवं समस्त करमहरी ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों की ओर से श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page