
लखनऊ/भोजपुरी फिल्मों के स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे रोते हुए आरोप लगा रही हैं कि लखनऊ पुलिस के SHO ने उन्हें धमकाया और पति के घर जाने से रोका। उन्होंने कहा कि वे समाज के कहने पर अपने वैवाहिक घर लौटी थी।
क्या हुआ घटनास्थल पर-
सूत्रों की माने तो, शनिवार की दोपहर ज्योति सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ पवन सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं। उनका दावा है कि वे अपने पति के साथ “संवाद और सुलह” की उम्मीद में वहां गई थीं। लेकिन जैसे ही वे घर में दाखिल हुईं, स्थानीय पुलिस टीम और SHO मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने पहले ज्योति सिंह से वहां आने का कारण पूछा। जब उन्होंने कहा कि “मैं अपने पति के घर आई हूं”, तो SHO ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि मामला अदालत और कानून के तहत विचाराधीन है, और ऐसे में घर में प्रवेश से “स्थिति बिगड़ सकती है। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और तनावपूर्ण माहौल बन गया। कुछ देर बाद ज्योति सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्होंने सीधे SHO पर धमकी देने का आरोप लगाया।




