
जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय खण्ड शिक्षा कार्यालय में चहुओर भ्रष्टाचार का बोल बाला हो गया है तथा भष्ट्राचार की गहरी जड़े योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति को तांक पर रख दिया है। इसे समाप्त कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगने लगा है।
ताजा मामला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वायरल वीडियो से संबंधित है। जो एक महीने पुराना बताया जा रहा है जिसमें शिक्षकों के समायोजन 2 के अंतर्गत स्थानांतरण का है। वायरल विडियों में प्रति शिक्षक 10 हज़ार की खुलेआम मांग की जा रही है। जिसमें कस्तूरबा विद्यालय का चौकीदार घुस की रकम मांगते हुए दिखाई दे रहा है।सोने पे सुहागा यह कि यह चौकीदार कस्तूरबा विद्यालय का है पर खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में रहता है। किस आदेश से यह खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में रहता है? यह समझ के परे है। साहब यहां चाहे जो हो यह चौकीदार ही उनका खास रहता है और पूरे खंड के शिक्षकों पर इसका रुतबा साहब वाला रहता है।पूर्व में भी इसकी कई शिकायतें रही है पर विभागीय लीपापोती में समाप्त कर दी गई। सूत्रों की माने तो यह चौकीदार कंपोजिट ग्रांट के पैसे से लेकर ट्रांसफर, पोस्टिंग, ऑडिट, जिला खेल कूद रैली, चयन वेतनमान आदि सभी तरह के कामों के लिए शिक्षकों से वसूली का काम करता है। इसके इस तरह के कृत्य से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि इस चौकीदार की इतनी दबंगई बिना किसी बड़े अधिकारी या किसी बड़े आदमी के हाथ के बिना संभव नहीं है।अब ऐसे में देखना यह है कि विभागीय अधिकारियों सहित जिलाधिकारी गाज़ीपुर इसपे क्या कार्यवाही करते हैं




