Uncategorized

जमानिया विकास खंड में सचिवों का हल्ला बोल, शासन के आदेश पर कड़ा विरोध

बाइट -अरुण कुमार, अध्यक्ष,समन्वय समिति, जमानिया
प्रदर्शन करते सचिव

गाजीपुर। ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश के विरोध में पांचवे दिन भी ब्लाक पर जोरदार प्रदर्शन किया व अपनी मांगो के संबंध में बीडीओ अरविंद यादव को पत्रक सौंपा गया।
जनपद के जमानिया विकास खंड में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शासन के इस निर्णय पर पांचवे दिन भी लगातार विरोध दर्ज कराया।समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अरूण कुमार ने कहा कि सचिवों से लक्ष्य आधारित कार्य लिया जाता है, छुट्टियों के दिन भी काम के लिए बुलाया जाता है, तो फिर ऑनलाइन उपस्थिति की बात बेमानी है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर अन्य विभागों के कार्य कराए जाने से सचिव नाराज हैं।उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों वाले सचिवों पर असीमित कार्य का दबाव सरकार की दमनात्मक दृष्टि का परिचायक है।उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर से सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से अलग होने और 10 दिसंबर से निजी वाहनों का उपयोग बंद करने का निर्णय लिया गया है।प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम विकास अधिकारी लव सिंह और ग्राम पंचायत सचिव राम नयन ने किया। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश वापस नहीं लिया गया, तो सभी पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे।इस मौके पर ब्लॉक में सचिव बेचन,अशोक यादव, वीरेन्द्र गौतम,प्रशांत कुमार, सिद्धार्थ शंकर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी,श्वेता पाण्डेय,चंद्रदीप कुमार,आशुतोष गिरी,अनिल दुबे,संजय कुशवाहा, अभिषेक कुमार,रामदयाल शर्मा,मनोज यादव,चंद्रकेश यादव,शैलेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या ग्राम पंचायत सचिवों की मांगें जायज हैं? क्या सरकार ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को वापस लेगी?अथवा ग्राम पंचायत सचिवों का विरोध प्रदर्शन किसी बड़े आंदोलन का रूप लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page