Uncategorized

05 पेटी देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जमानियां,गाजीपुर।कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह इलाईचीपुर नहर पुलिया के पास पाँच पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अपराधियों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र के बडेसर नहर तिराहा के पास मौजूद थे तभी मुखबिर खास की सूचना पर डिग्री इलाचीपुर नहर रेलवे लाईन पुल के पास से घेरा बंदी कर अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र मुन्ना चौधरी निवासी ग्राम सिया पोखर थाना मोहनिया जनपद भभुआ बिहार को 05 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी ( 225 पाउच प्रत्येक पाउच 200 मिली कुल 45.00 लीटर) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद शराब के सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि शराब की दुकान से खरीद कर ऊँचे दाम पर बेचता हूँ। इस सम्बंध में मु0अ0सं0 281/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page