जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडों से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल,

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे उसके खेत आराजी नंबर 558 पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती खेत जोतना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव निवासी श्रीकांत यादव, बच्चन सूर्यकांत यादव, चमेली देवी पति स्वर्गीय राम वचन, आदित्य यादव और नाथ यादव ने मेरे पुत्र युवराज सिंह को खेत जोतने से मना करने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मैं और मेरा पुत्र युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। युवराज सिंह बेहोश हो गए, जबकि ग्रामीण अशोक दुबे,रागिनी दुबे, बसंतपुर हीरा केसरी, स्वर्गीय महावीर केसरी और सिद्धनाथ समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और जान बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों ने धमकी दी कि यदि खेत पर गए तो हत्या कर दी जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।




