उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

कृपया एक नजर ध्यान दें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों के लिए खबर…

गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (प) अविनाश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के आदेश दिनांक 06.01.2026 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली 2025 के वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु निम्न विवरण के अनुसार संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है जिसमें कार्यक्रम का दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि दिनांक 07 जनवरी, 2026 से 20 फरवरी, 2026 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही करने की अवधि 21 फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन,  आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि की अवधि दिनांक 17 मार्च, 2026 से 27 मार्च, 2026 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन की अवधि का दिनांक 28 मार्च, 2026 है।
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के निदेशन एवं नियंत्रण में तैयार की जायेगी। अतः उपर्युक्त निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page