उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया
पंचायत भवन पर दबंगों का अवैध कब्जा, प्रधान की मिलीभगत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्राम पंचायत में सरकारी संपत्ति पर कब्जे को लेकर बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कीजमानिया (गाजीपुर)स्थानीय ब्लॉक के करजहीं गांव में बने ग्रामीणों के हक और सरकारी सुविधाओं के केंद्र ‘पंचायत भवन’ पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से पंचायत भवन में एक परिवार ने अपना निजी अड्डा बना लिया है। इस घटना को लेकर पूरे गाँव में गहरा रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का निर्माण गाँव के सार्वजनिक कार्यों, बैठकों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कराया गया था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह सब ग्राम प्रधान के संरक्षण में हो रहा है। जब भी कोई इस कब्जे का विरोध करता है, उसे अनदेखा कर दिया जाता है।विकास कार्य ठप, ग्रामीण परेशानपंचायत भवन पर कब्जा होने के कारण गाँव में होने वाली ग्राम सभा की बैठकें और अन्य प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए दूर-दराज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।आंदोलन की चेतावनीगाँव के निवासियों रौशन,अजय चौहान, रजवन्त सिंह, गिरिशचन्द् गुप्ता, मुसाफिर कुशवाहा, बीरेंद्र श्रीवास्तव, विंध्याचल श्रीवास्तव, कामेश्वर नाथ उपाध्याय, दिनेश, संतोष,दिपक, राकेश, अरविंद,आकाश ने एकजुट होकर प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द से जल्द पंचायत भवन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया और दोषी प्रधान व कब्ज़ेदारों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।इस संबंध में बीडीओ महेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है खाली करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है