उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

बिजली के खंभे पर टंगा शराब का बोर्ड, दे रहा हादसे को न्योता

जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के अति व्यस्त बाजार में सुमार बरुइन मोड़ पर बिजली के खंभे पर लगा अंग्रेजी शराब का होर्डिंग बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। नियम-कानूनों को ताक पर रखकर लगाए गए इस बोर्ड से न केवल स्थानीय लोगों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है, बल्कि विद्युत विभाग की लापरवाही भी साफ उजागर हो रही है।
बरुइन मोड़ पर रोजाना सैकड़ों वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही होती है। बिजली के पोल पर अवैध रूप से शराब की दुकान का भारी-भरकम प्रचार बोर्ड बांधने से राहगीरों के सर लड़ने का बराबर डर बना रहता है, वही तेज हवा या आंधी आने पर भारी भरकम बोर्ड टूटकर किसी राहगीर या वाहन चालक पर गिर सकता है, जिससे जानलेवा हादसा हो सकता है।
शॉर्ट सर्किट का खतरा:

लोहे के तारों व ढांचों से बंधा यह बोर्ड बारिश या नमी के मौसम में पोल में करंट उतरने और शॉर्ट सर्किट होने की पूरी संभावना है।
चौराहे और मोड़ पर इस तरह के बोर्ड लगने से वाहन चालकों को सामने से आ रही गाड़ियां देखने में परेशानी होती है, जिससे टक्कर का जोखिम बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासियों राजू,सुनील,अमरनाथ,प्रिंस,अजयका कहना है कि व्यस्त मोड़ पर शराब का इस तरह प्रचार करना नैतिक और सुरक्षा दोनों दृष्टिकोण से गलत है। ग्रामीणों और राहगीरों ने बिजली विभाग तथा तहसील प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए खंभे से बोर्ड हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय,इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई संजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page