उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमानिया। जनपद में अपराध एवं तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बुधवार को पकडा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बरूईन नहर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मदनपुरा नहर के रास्ते एक ई-रिक्शा में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मदनपुरा नहर के पास घेराबंदी की और सुबह करीब 8:44 बजे एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 135 पाउच ब्ल्यू लाईम देशी शराब (27 लीटर) और 96 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब (17.28 लीटर) बरामद हुई। मौके से कुल 44.28 लीटर अवैध शराब जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम कंजेहरा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page