उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

अघोषित बिजली कटौती व मनमाने बिल को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,जुलूस निकाल दर्ज कराया विरोध

जमानिया। अघोषित बिजली कटौती, मनमाने भारी-भरकम बिल और नए स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से सुबह करीब 11 बजे फुली ग्राम के पूर्व प्रधान विजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध जुलूस निकाला।

ग्रामीणों का यह जुलूस नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान विजय यादव ने विद्युत विभाग पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि फुली फीडर से जुड़े गांवों में शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही है। भीषण गर्मी और उमस में लोग बूंद-बूंद पानी और रोशनी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग जबरन स्मार्ट मीटर थोपकर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। नए मीटर लगते ही बैलेंस तेजी से कट रहा है और बिल कई गुना बढ़ गए हैं। तकनीकी खामियों के चलते हजारों रुपये के फर्जी बिल थमाए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय लाइनमैन, जेई और एसडीओ फोन तक उठाना गंवारा नहीं समझते। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लेट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को भी मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं। रईसुल होदा ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने के बावजूद लोगों के मोबाइलों पर हजारों के बिल भुगतान के मैसेज आ रहे हैं, जो सीधे तौर पर उत्पीड़न है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाशंकर यादव और बसंत यादव ने कहा कि स्मार्ट व प्रीपेड मीटर की आड़ में जनता की जेब काटी जा रही है। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से आजिज आकर ग्रामीणों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है। विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार को अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर अघोषित कटौती और बिलिंग की गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिवबचन सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर सिंह यादव, उमराव यादव, मनीष, प्रमोद यादव, दीपक सिंह यादव, रईसुल होदा, बिरहा गायक रजनीकांत यादव, हदीस, शमशाद, मिस्बाहुल हक, सियाराम यादव, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page