उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

चोरी का वांछित अभियुक्त पुलिस हिरासत में

जमानिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मुकदमा से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की नगदी भी बरामद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अपराधियों की सुरागरसी हेतु पाण्डेय मोड़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संबंधित मामले का वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सुबह करीब 9 बजे कर्बला खिजरी शहीद के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त गुल्ली उर्फ गुलिया राम को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नवली गांव का निवासी बताया जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी के 13,520 रुपये बरामद किए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के साथ मुख्य आरक्षी दीपक मिश्रा, आरक्षी अभयधर दूबे, आरक्षी अनूप राय और आरक्षी मुकुल मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page