उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

जमनियां/गाजीपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल .32 बोर, दो जिंदा कारतूस .32 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित यादव पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमनियां, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ेसर नहर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल .32 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर तथा मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP70AN3354 बरामद की।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0-318/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अघनी प्रताप सिंह, हे0का0 गोवर्धन यादव, का0 बृजेश यादव, का0 प्रद्युम्न यादव तथा का0 निलेश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page