उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

गाजीपुर: निजी हास्पिटल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने दी थाने में तहरीर

दिलदारनगर(गाजीपुर)क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत का मामला सामने आया है। मामला दिलदारनगर थाना क्षेत्र के न्यू खुशी हॉस्पिटल का है, जहां एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।महिला का ऑपरेशन के जरिये प्रसव कराया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यू खुशी हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृत महिला के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताया जा रहा है कि पूर्व के भी इस हॉस्पिटल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में भी इस हॉस्पिटल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान कथित डॉक्टरों ने पेट में ही कैंची छोड़ दी थी। इस हॉस्पिटल में लगातार मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर खामोश बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page