उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

जिला जज ने किया वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ

गाजीपुर । उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में किया गया है। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा हेतु सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा यह बताया गया कि शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शिविर के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या-01 द्वारा यह कहा गया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाए गए थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
प्रदर्शनी/मेगा शिविर के विभिन्न विभागो यथा- जिला सूचना विभाग, प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम , खादी ग्राम उद्योग, कृषि विपणन,  जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, पर्यटन विभाग, आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग विभाग,खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाए गए थे, जिनका फीता काटकर अवलोकन जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं जिला विधिक के सचिव द्वारा किया गया। अवलोकन के उपरानत जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टालो पर उपस्थित होकर सभी योजनाओं की जानकारी ली तथा विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ सेे लाभार्थियों को लाभन्वित कराते हुए सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी भी दी गई।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अर्चना द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 21971 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। मेगा शिविर कैम्प में ग पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुषमान कार्ड, स्वम सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक आदि भी वितरित किए गए। शिविर में मौके पर ही आवेदन किए जाने की सुविधा भी प्रदान की गया। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा पंडाल लगाई गई, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की गई। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी का वितरण न्यायाधीश के कर कमलो द्वारा लाभार्थी को वितरित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार के माध्यम विभिन्न ब्लाको से महिलाओं को अन्नप्रासन एवं गोभराई का कार्य किया गया जिसमें न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को खीर चटाकर सम्पन्न किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर मे पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पी.ओ. (एम.ए.सी.टी) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, न्यायिक अधिकारीगण अली रजा, अलख कुमार, रामअवतार प्रसाद, विजय कुमार, नूतन द्विवेदी, अमित कुमार, अनन्त कुमार, संदेश कुमार पासवान, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार3कहिकिहकमततहअह मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शेखर सेंगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page