उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

रामकरन सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग

गाजीपुर। सैदपुर  नगर के रामकरन सेतु पर शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने अचानक रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल शोर मचाया ।गंगा किनारे मछली पकड़ रहे मछुआरे नाव लेकर सेतु के नीचे पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। गंगा में छलांग लगाने के बाद वहां लोगों की भीड लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक जालौन का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page