डीएम के निर्देश पर नगर पालिका पहुंचीं एसडीएम, सभासदों से की वार्ता

वार्ता के लिए डीएम ने सभासदों को अपने कार्यालय बुलाया, एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हुआ धरना
जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद में विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को एसडीएम निधि के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और धरनारत सभासदों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान एसडीएम ने सभासदों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी ने सभासदों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया है, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
एसडीएम के आश्वासन और जिलाधिकारी स्तर पर वार्ता का रास्ता खुलने के बाद सभासदों ने फिलहाल अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
धरने के स्थगित होने से नगर पालिका में कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त होने की उम्मीद जगी है।




