उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

चक्रवाती बारिश से फसलों को नुकसान, बीमित किसान तत्काल करें सूचना

फसल क्षति का सर्वे कराने के लिए जारी किया गया टोल फ्री नंबर 14447, किसानों को कृषि विभाग ने दी सलाह

गाजीपुर, 30 अक्टूबर। जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही चक्रवाती बारिश को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने किसानों से बारिश से प्रभावित फसलों को सुरक्षित रखने और नुकसान की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की है।
जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन किसानों की खरीफ फसल अभी खेतों में खड़ी है और चक्रवाती बारिश से उसे नुकसान पहुंचा है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित होने की स्थिति में तत्काल टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें। इससे समय से फसल क्षति का सर्वे कराया जा सकेगा और नियमानुसार क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जा सकेगी।
कृषि विभाग ने रबी की फसल सरसों, चना और मटर की बुवाई कर चुके किसानों को खेतों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने तथा पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है। साथ ही मौसम सामान्य होने तक बुवाई, यूरिया-डीएपी खाद के प्रयोग और कीटनाशकों के छिड़काव से बचने को कहा है।
सब्जी उत्पादक किसानों को टमाटर और बैंगन के पौधों को गिरने से बचाने के लिए बांस का सहारा देने की सलाह दी गई है। वहीं केला और पपीता के बागों में अतिरिक्त सहारा लगाने तथा जलभराव वाले खेतों से पानी निकालने के लिए नालियां बनाने को कहा गया है।
विभाग ने किसानों को बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में नहीं रहने, पशुओं को सुरक्षित शेड में रखने तथा विद्युत उपकरणों और पंपसेट का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page