उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

करंडा गोलीकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार,  आलाकत्ल 12 बोर की लाईसेंसी बंदूक बरामद

गाजीपुर: करंडा थाना क्षेत्र के चांडीपुर गांव में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज गोलीकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ दबोच लिया है।
दरअसल रविवार को सुबह करीब 55 वर्षीय आस मुहम्मद को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना। हत्या के पीछे होली के दिन हुआ पुराना विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्ष करंडा अशोक कुमार गुप्ता ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के आगे गंगा नदी पुलिया पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी पिंकल पांडेय उर्फ अमन पांडेय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अला कत्ल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त पिंकल पांडेय (24 वर्ष), पुत्र अरविंद पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, ग्राम चाड़ीपुर, थाना करंडा है। मामले के संबंध में करंडा थाना में मु0अ0स0 32/2026 धारा 190,191(2),103(2),352 बीएनएस और धारा-30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page