उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

UPSI सीधी भर्ती परीक्षा 2025: विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिले में आयोजित हो रही उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा  2025 को शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रो राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय डिग्री कॉलेज महुआबाग,आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग , राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग , राजकीय डिग्री कॉलेज महुआबाग,आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग ,राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर सहित कई अन्य केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारी द्वय द्वारा परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV), कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जाए। अधिकारी द्वय ने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को एक निष्पक्ष वातावरण प्रदान करना और परीक्षा की गरिमा बनाए रखना है।एसपी द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि में यातायात हेतु उचित प्रबंध किए गए हैं ।संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए विभिन्न टीमों को सादे वस्त्रों एवं स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page