उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

होम डिलीवरी के लिए इन नंबर पर करें कॉल

गाजीपुर। 14.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डरों के सापेक्ष आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा एजेन्सीवार की गई। समीक्षा में पाया गया कि समस्त गैस एजेन्सियों द्वारा नियमानुसार ग्राहकों द्वारा की गई बुकिंग के आधार पर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद-गाजीपुर के समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों, ़क्षेत्राधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों द्वारा तहसीलों में कार्यरत गैस एजेन्सियों एवं पेट्रोल पम्प स्वामियों की समीक्षा बैठक की गई। सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में गैस एजेन्सी संचालकों को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को ही बुकिंग तिथि के आधार पर गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जाय। समस्त गैस एजेन्सी संचालक बुकिंग की प्रकिया एवं समस्त दिशा-निर्देशों का विस्तृत उल्लेख करें। उपभोक्ता आसानी से प्रकिया का पालन कर गैस सिलेण्डर की बुकिंग करा सकता है। बी0पी0सी0 (भारत गैस) कपंनी के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 से व्हाटस्एप्प नं0 1800224344 या आईवीआरएस नं0 7715012345, 7718012345 या मिस काल बुकिंग 7710955555 या हेलो बीपीसीएल एप्प या पेटीएम, अमेजन पे, जीपे या फोन पे से घरेलू गैस की बुकिंग करा सकते हैं। आई0ओ0सी0 (ईण्डेन गैस) कपंनी के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 से व्हाटस्एप्प नं0 7588888824 या एसएमएस/ आईवीआरएस नं0 7718955555 या मिस काल बुकिंग 8454955555 या इण्डियन ऑयल वन एप्प या पेटीएम, अमेजन पे, जीपे या फोन पे या आयल कपंनी के पोर्टलhttps://cx.indianoil.in से घरेलू गैस की बुकिंग करा सकते हैं। एच0पी0सी0 (एच0पी0 गैस) कपंनी के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 से व्हाटस्एप्प नं0 9222201122 या एसएमएस/ आईवीआरएस नं0 8888823456 या मिस काल बुकिंग 9493602222 या उमंग मोबाईल एप्प/ एचपी पे मोबाईल एप्प या पेटीएम, अमेजन पे, जीपे या फोन पे या आयल कपंनी के पोर्टलwww.myhpgas.in से घरेलू गैस की बुकिंग करा सकते हैं। घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध में गैस एजेन्सियों की जांच भी पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से कराई गई,। जिसमें जांच करने वाले पूर्ति निरीक्षक रवि रंजन द्वारा  मे0 प्रतिमा ईण्डेन गैस एजेन्सी, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया मौके बिक्री सिलेण्डर- 130, स्टाक में उपलब्ध – 560, प्रवीण कुमार गुप्त द्वारा मे0 ओम भारत गैस एजेन्सी, परसा, मु0बाद का निरीक्षण किया गया मौके पर बिक्री सिलेण्डर- 322, स्टाक में उपलब्ध – 306, श्रीमती मीना कुमारी द्वारा मे0 शंकर भारत गैस राजापुर जखनियॉं  का निरीक्षण किया गया मौके बिक्री सिलेण्डर- 61, स्टाक में   उपलब्ध –  75, धीरेन्द्र प्र0 त्रिपाठी द्वारा  मे0 रूचि ईण्डेन गैस एजेन्सी, अलावलपुर का निरीक्षण किया गया मौके पर बिक्री सिलेण्डर- 150, स्टाक में   उपलब्ध – 421 पाया गया। इसी के साथ घरेलू सिलेण्डर आपूर्ति करने वालें हॉंकरों की भी जांच शरद चन्द्र दूबे, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, गाजीपुर एवं विनोद यादव, पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त जांच टीम द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि हॉकरों द्वारा नियमानुसार घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548-2224041 पर भी प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page