उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

चकरोड पर बन रही अवैध मजार की चारदीवारी प्रशासन ने हटवाई, समय रहते टला विवाद

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के नकटीकोल गांव के सीवान में सार्वजनिक चकरोड पर बन रही अवैध निर्माणाधीन मजार की चारदीवारी को प्रशासन ने शनिवार को हटवा दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित विवाद की स्थिति टल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नकटीकोल गांव के पूर्वी छोर पर स्थित चकरोड नंबर 168 पर पड़ोसी गांव घरजुड़ी निवासी मुख्तार और उसका भांजा मध्य प्रदेश निवासी साहिब हुसैन कुछ ग्रामीणों के सहयोग से पिछले कुछ दिनों से मजार निर्माण के उद्देश्य से चकरोड पर लगभग एक फीट ऊंची ईंट की चारदीवारी बनवा रहे थे।
इसी दौरान आसपास के किसानों फून्नू यादव, सखीचंद प्रजापति समेत गांव के गणमान्य लोगों माधव राय, पूर्णानंद पांडेय आदि को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया और तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली। उसी समय थाना दिवस के अवसर पर उपस्थित नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया के समक्ष मामला प्रस्तुत किया गया।
नायब तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति किसी भी धर्म या समुदाय का व्यक्ति सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर निर्माण नहीं कर सकता। इसके बाद उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष, लेखपाल रवि भूषण, कानूनगो कंगन राम व मंगला प्रसाद की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन दीवार को हटवा दिया।
दोपहर करीब तीन बजे तक पूरी चारदीवारी हटाकर चकरोड को खाली करा दिया गया, जिससे क्षेत्र में संभावित तनाव की स्थिति समाप्त हो गई। इस दौरान मौके पर माधव राय, डीप्टी राय, योगेंद्र पांडेय, पूर्णानंद पांडेय, प्रमोद यादव, बैजनाथ यादव, सखीचंद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page