उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

भू-माफिया, शिक्षा माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया एवं ट्रांसफर उद्योग के सरगना है पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह: पूर्व मंत्री विजय मिश्र

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल पर की गयी टिप्‍पणी को निंदनीय बताया। उन्‍होने कहा कि यह टिप्‍पणी पूर्व मंत्री की घटिया सोच, उनकी हताशा और निराश को दर्शाता है। उन्‍होने बताया कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के लंबे राजनीतिक जीवन के उपलब्‍धि‍ के बारे में गाजीपुर की जनता कहती है कि वह भू-माफिया, शिक्षा माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया एवं ट्रांसफर उद्योग के सरगना हैं। बिजली, सिंचाई और पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के इंजीनियरों, बीएसए, डीआईओएस, और बीडीओ के ट्रांसफर, पोस्टिंग का सेंटिंग एवं अधिकारियों को डरा-धमकाकर व मारपीट कर भ्रष्‍टाचार करते हैं। कई बार अवसर प्राप्‍त होने के बाद भी गाजीपुर की जनता की एक भी जरुरत पूरा नही किया और भाजपा का देश में बढ़ते हुए जनाधार से अब उन्‍हे एहसास हो गया है कि दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। बढ़ते हुए उम्र में गिल्‍टी फील कर रहे हैं। डिप्रेशन में आकर गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्‍होने कहा कि मनोज सिन्‍हा गाजीपुर के गौरव हैं। उनके कार्य और स्‍वभाव से गाजीपुर को देश-विदेश में एक नया सम्‍मान मिला है। मनोज सिन्‍हा ने बनारस-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन, मेडिकल कालेज, पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे, ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेस-वे, गंगा नदी पर रेलवे ब्रिज, औडि़हार में मेमो सेड ट्रेनिंग सेंटर और गाजीपुर में रेलवे ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया। उन्‍होने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में जिला अस्‍पताल, सौ बेड का महिला अस्‍पताल, ट्रामा सेंटर, स्‍टेडियम, ऑडिटोरियम, बिजली व्‍यवस्था को सुसारु बनाने के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर, सड़क, पुल, आदि का निर्माण कराया। पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह सात बार विधायक, दो बार मंत्री, और एक बार सांसद रहे हैं। गाजीपुर के किसी भी जरुरत को पूरा करने के लिए कोई भी कार्य कराये हैं तो वह बताएं? उन्‍होने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बाद सपा विचारशून्‍य और विवेकहीन पार्टी हो गयी है। सपा नेताओं में सनातन और हिंदु समाज को अपशब्‍द औरअपमानित करने और पीएम मोदी व भाजपा को गाली देने की प्रतियोगिता चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page