उत्तर प्रदेशगाजीपुरसैदपुरस्वास्थ्य
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राहत: सैदपुर के दिप्ती हेल्थ केयर सेंटर में मुफ्त आंखों का ऑपरेशन

गाजीपुर जिले के सैदपुर क्षेत्र में स्थित दिप्ती हेल्थ केयर सेंटर जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरा है। यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों का आंखों का ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है।
इस सुविधा से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को महंगे इलाज से छुटकारा मिल रहा है। सेंटर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आधुनिक तकनीक से आंखों का सफल ऑपरेशन किया जा रहा है, जिससे मरीजों की रोशनी वापस लौट रही है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को लाभ मिल रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते थे। मरीजों से अपील की गई है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड है, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।



