उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

बरूईन के लाल ने परिजनों समेत क्षेत्र का नाम किया रोशन

जमानिया (गाज़ीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बरुइन की माटी खुशबू व उर्वरा शक्ति से उस समय परिपूर्ण हो गई जब अपनी माटी के लाल आदित्य सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर क्षेत्र सहित जनपद का मान बढ़ाया। सफलता की सूचना मिलते ही गांव में चहुओर खुशी का माहौल हो गया और ग्रामीण व शुभेच्छु जनों ने बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आदित्य सिंह के पिता अजय कुमार सिंह एअर फोर्स से सेवानिवृत्त होकर एकाउन्टेट डिपार्टमेंट रायपुर में कार्यरत है जबकि माता बिहार प्रान्त में हाईस्कूल की शिक्षिका है।प्रारम्भिक शिक्षा बिहार प्रान्त के डुमरांव में हुआ जबकि माध्यमिक शिक्षा एअर फोर्स हाईस्कूल बंगलोर से करने के बाद 2020 में बीटेक में उत्तीर्ण होकर एसएससी सीजीएल की तैयारी में जुट गये, तथा 26 वर्ष की अवस्था में पहले प्रयास में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर परिजनों सहित क्षेत्र व जनपद का मान बढ़ाया। आदित्य सिंह ने बताया कि माता व पिता के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page