ज्योति चौरसिया का हुआ तबादला मनोज कुमार पाठक होंगे नए उप जिलाधिकारी

जमानिया, गाजीपुर। स्थानीय तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को समय पर पूर्ण करना तथा पुरानी पत्रावलियों का निस्तारण करना पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि पूर्व एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया की कार्य प्रणाली से बार एसोसिएशन की नाराजगी बढ़ती जा रही थी तथा एसोसिएशन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनके स्थानांतरण से बार एसोसिएशन की एक मांग पूरी हो गयी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश राम के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मेराज हसन, सुरेन्द्र प्रसाद, उमाकांत, मुनेश आदि सहित अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मिलकर उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार, सहित आदि तहसील कर्मी मौजूद रहे।


