उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

असंचालित शौचालयो को तत्‍काल करें क्रियाशील- डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में  कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विकास खंडों में संचालित स्वच्छता परियोजनाओं एवं बुनियादी ढांचा निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख दिशा-निर्देश और प्रगति रिपोर्ट प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट ( PWMU ) समीक्षा के  दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्माणाधीन इकाइयों की समीक्षा की। सदर के रसूलपुर टी शेखपुर में कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद और सादात में निर्माण को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि  जनपद में कुल 1238 के लक्ष्य के विरुद्ध 1229 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष 30 असंचालित शौचालयों को तत्काल क्रियाशील किया जाए ताकि आम जनमानस को सुविधा मिल सके। पंचायत भवन निर्माण वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मनिहारी और जमानियां में भवन पूर्ण हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों जैसे अहितोली और ईशानपुर में कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। गोवर्धन योजना (बायोगैस प्लांट) बाराचवर ब्लॉक के करीमुद्दीनपुर में स्थापित बायोगैस प्लांट के हस्तांतरण ( Handover ) में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि हस्तांतरण की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर संचालन शुरू कराया जाए। राजस्व संग्रहण ( OSR ) ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोतों से आय (ओ0एस0आर) बढ़ाने पर जोर देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक 1182 ग्राम पंचायतों की स्थिति की समीक्षा की गई है, जिसमें करंडा और जखनियाँ ब्लॉक का प्रदर्शन संतोष जनक रहा है। जिलाधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं संबंधित सचिवों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सरकारी पोर्टल पर डेटा की ससमय फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं जिला समन्वयकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page