उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

शहर के क्षतिग्रस्‍त मार्गो की मरम्‍मत के लिए डीएम करेंगे विशेष पैकेज की मांग

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद गाजीपुर के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की लोक निर्माण विभाग की  कार्ययोजना बनाये जाने हेतु बैठक राइफल क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए मार्गों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण, नव निर्माण व सेतु कार्यों हेतु विधानसभार चर्चा की गयी। जिसमें विगत वित्तीय वर्ष के लिए अनुमोदित की गयी कार्य योजना के अस्वीकृत कार्यों को सम्मिलित करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में दिये गये नये कार्यों को सम्मिलित किये जाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विधानस‌भा क्षेत्रो में समान रूप से कार्य प्रस्तावित किये जायें, जिससे जनपद का सर्वांगीढ़ विकास किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये समस्त कार्यों का शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण करके कार्ययोजना को अन्तिम रूप दे दिया जाये। यह भी निर्देश दिये राये कि गाजीपुर शहर की क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत के लिए मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर विशेष पैकेज की माँग की जाये, जिससे गाज़ीपुर की जनता को शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से निजात मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, विधायक ओमप्रकाश सिंह,  जैकिसुन साहू व मन्नू अंसारी तथा विधायक -जखनियाँ, जहूराबाद व सैदपुर के प्रतिनिधि, एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि व सांसद अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि सहित लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page