उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

दर्दनाक ट्रेन हादसे में युवक की गई जान

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरौली के समीप सोमवार की सुबह करीब  6 बजे एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुल्ली निवासी अजय प्रजापति (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतक के पिता रविन्द्र प्रजापति के अनुसार, अजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था, जिसके कारण वह अक्सर पहले भी घर से बिना बताए कहीं बाहर चला जाया करता था। सोमवार को इसी मानसिक स्थिति के चलते वह दरौली के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना प्रभारी द्वारा फोन पर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पिता रविन्द्र प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र अजय प्रजापति के रूप में की और बताया कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक न होना ही इस दुखद हादसे की वजह बना। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page