Uncategorized

शराब तस्कर गिरफ्तार

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति को शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विमल नारायण त्रिपाठी अपने हमराही कांस्टेबल नीरज के साथ क्षेत्र में जांच और कानून व्यवस्था के मद्देनजर गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हेतिमपुर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति झोले में अवैध शराब लेकर खड़ा है और उसे बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चन्द्रकान्त उर्फ बबलू (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी ग्राम कालनपुर, जमानिया के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में उसके पास मौजूद नीले रंग के झोले से ‘ब्लू लाइम’ ब्रांड की 20 पाउच अवैध देशी शराब (मसाला, प्रत्येक 200 मिली) बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह दुकानों से थोड़ी-थोड़ी शराब इकट्ठा कर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करता है, जिससे उसे अच्छी कमाई हो जाती है। वैध कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने रात करीब 9:30 बजे उसे हिरासत में ले लिया और बरामद शराब को सील कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page