
जमानिया। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना कार्य के अपेक्षित प्रगति लाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) पर तत्काल कार्य शुरू कराया जाए। कार्य की नियमित निगरानी के लिए उन्होंने व्यवस्था बनाई कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों की प्रगति रिपोर्ट दिन में तीन बार ली जाए, ताकि कार्य की गति बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने पोर्टल पर आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में तहसील क्षेत्र के 17 एचएलबी में मकान गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 85 प्रतिशत प्रगणकों ने पोर्टल पर ऑनलाइन कार्य करना शुरू कर दिया है। इस बैठक में चार्ज अधिकारी व तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सहायक चार्ज अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के साथ-साथ फील्ड ट्रेनर आशुतोष मिश्रा, अनिल कुमार, श्रवण कुमार सिंह, हिमांशु चौरसिया, राहुल यादव, दीपक सिंह, अभय कांत सिंह, दिनेश कुमार बिंद, जयशंकर प्रसाद, इब्राहिम खान, जनगणना लिपिक अशोक कुमार और तकनीकी सहायक राहुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




