जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता पर किशोरी की मां ने कोतवाली में सोमवार को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मां के अनुसार उनकी 13 वर्षीय बेटी 23 मई की शाम लगभग 7:30 बजे उनके सामने ही घर से बाहर निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद मां और भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस की शरण ली और बेटी की बरामदगी के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि माता के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है। गुमशुदा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास शुरू कर दी गई है।




