उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्म

दीप, मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच हुई मां गंगा की भव्य आरती

जमानिया (गाजीपुर)। गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि परशुराम गंगा घाट पर सायं सनातन संस्कृति और आस्था का अद्भुत प्रतीक मां गंगा की दीप, मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच भव्य आरती की गयी।

मां गंगा के अवतरण दिवस पर गंगा घाट की रंग बिरंगी सजावट से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पृथ्वी पर साक्षात देवलोक का आगमन हुआ हो, यह दिव्य अनुष्ठान श्रद्धालु मन को शांति और असीम ऊर्जा प्रदान कर रहा था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधि विधान से पूजन अर्चन से हुआ। तत्पश्चात यजमान पूजन, नाव पूजन के बाद मां गंगा का आर-पार का माला व कलश पूजन के बाद मां गंगा की शंख ध्वनि, घंटो की नाद व मन्त्रोचार के साथ भव्य आरती की गयी। आलौकिक भव्य आरती श्रद्धालु जनो को आध्यात्मिक ऊर्जा दे रहा था। मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि मां गंगा के पवित्र जल संग भारतीय समाज के सांस्कृतिक रिश्ते को याद करने के साथ ही अध्यात्मिक उर्जा प्रदान करता है। यह पर्व ज्ञात कराता है कि जल सिर्फ संसाधन नहीं, बल्कि जीवन और समुदायों की साझा धारा है। गंगा घाट का विकाश कराने से धार्मिक भावनाएं ही मजबूत नहीं होती बल्कि अन्य क्षेत्र के लोगों के साथ सम्बन्ध भी मजबूत होता है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रतिवर्ष जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा, सभासद प्रमोद यादव, डब्लू सिंह, अनिल यादव, रजनीश यादव, वेकटेश जायसवाल लाला, गोपाल जायसवाल, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, सोनल वर्मा, सोनू गुप्ता, मनीष पटवा, विवेका वर्मा, सुनील प्रजापति, सुमिरन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page