उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद

दिलदारनगर (गाजीपुर) : फूली गांव में नव निर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र फूली मंगलवार की शाम पूजन अर्चन के बाद शुरू हो गया।इस उपकेंद्र से तीन फीडर कुसी,धनौता व सरहुला से कुल 10 गांव को विधुत आपूर्ति हो रही है।यह उपकेंद्र विधुत वितरण खंड चतुर्थ का 18 वां उपकेंद्र हो गया है।उपकेंद्र पर चार एसएसओ दो सहायक लाइन मैनो की तैनाती हुई है।
नव निर्मित उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि इस उपकेंद्र से तीन फीडर संचालित हो रहे है।जिसमें कुसी,धनौता व सरहुला है।जिसमें कुसी व धनौता फीडर से 10 गांव जुड़े है।सरहुला फीडर से केवल आलमगंज गांव को जोड़ा गया है।बाकी पचोखर,भरवलिया,कुसुमपुर,निकिशपुर व सरहुला गांव की आपूर्ति दिलदारनगर उपकेंद्र से संचालित पचोखर फीडर से ही होगी।लाइन बनने के बाद पचोखर फीडर को फूली उपकेंद्र के सरहुला फीडर से शुरू किया जायेगा।
दिलदारनगर उपकेंद्र से जुड़े फूली फीडर का लोड खत्म हो गया केवल थाना,दिलदारनगर गांव व राजा नगर की आपूर्ति है बाकी गांव की आपूर्ति धनौता फीडर से हो गई है।नया उपकेंद्र संचालित होने से निर्बाध विधुत आपूर्ति होगी।नये उपकेंद्र का मोबाइल नंबर
8115530653 है।जिस पर उपभोक्ता फोन कर विधुत समस्याओं को उपकेंद्र को अवगत करायेगे।उपकेंद्र में 5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे है।

यह बने है नये उपकेंद्र के फीडर

कुसी फीडर – कुसी, कंचनपुर, नाथुपुर , शेरपुर व शाहपुर गांव है।वही धनौता फीडर
से फुल्ली ,दौदही,जोगियांमार,सरूझा, रसुलपुर व धनौता गांव।तीसरा फीडर
सरहुला फीडर है जिससे केवल आलमगंज गांव को विधुत आपूर्ति शुरू हुआ है।

विधायक ओमप्रकाश सिंह का प्रयास लाया रंग

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से उपकेंद्र बना है।इस उपकेंद्र के बनने से गांव सहित अगल बगल के गांव में निर्वाध विधुत आपूर्ति शुरू हुई है।पहले दिलदारनगर उपकेंद्र से विधुत आपूर्ति होती थी लेकिन अब फूली उपकेंद्र से आपूर्ति हो रही है।जिससे ग्रामीणों में हर्ष है।विधायक का प्रयास रंग लाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page